मंगलवार, 11 अगस्त 2020

धर्म का राज पथ नहीं पगडंडी होती है:अशोकबिन्दु

 सच कहा किसी ने-

भीड़ का धर्म नहीं होता,

भीड़ का तो सम्प्रदाय होता है,

भीड़ का तो जातिवाद होता है।

भीड़ तो राजपथ पर होती है,

धर्म जिस पर चलता-वह पगड़न्ड़ी होती है,

समाजिकता उसे काटने को दौड़ती है,

पुरोहितवाद उसपे पागल कुत्ते की तरह दौड़ता है।

रिश्ते नाते भी उससे मुंह मोड़ चलते है,

धर्म तो अकेला होता है।

परिवार में वो अकेला, भीड़ में वो अकेला,

नितान्त अकेला।

लेकिन अकेले अकेले -अनन्त यात्रा पर निकलता,

एक आत्मा, एक आत्मा तन्त्र पर,

वह शेर सा अकेला चलता,

लेकिन धर्म की गलियों में सुकरात सा जहर पीता,

मीरा की भांति कुल मर्यादा -लोकमर्यादा को ताख पर रखता,

भीड़ का कभी धर्म नहीं होता।


#अशोकबिन्दु





बुधवार, 4 मार्च 2020

इस समिति में सदस्यता के इच्छुक युवक युवतियां सम्पर्क करें!!शर्त है सर्फ मानवतावादी, आध्यात्मिकव लेखक होना!!

वर्तमान हालातों से असंतुष्ट, निराश युवक युवतियां सम्पर्क करें।जो जातिवाद, मजहबवाद के खिलाफ हैं।जो मानवता को बढ़ावादेना चाहते हैं।आध्यत्म, मेडिटेशन, लेखन में रुचि रखते हैं। प्रकाशक  को वरीयता!!
धन्यवाद!!
अशोक कुमार वर्मा'बिंदु'

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

जो वर्तमान सोंच को अपने को बदलने को तैयार नहीं वह विकासशील नहीं!किसी का विकसित होने तो भ्रम है।

  हम सब बिखर चुके हैं।
हमारी वर्तमान सामजिकता व उसके क्रिया कलाप अब मानवता के विकास में मदद गार नहीं है। गुरुद्वारा, विभिन्न नगरों में भोजन बैंक हमारी आपकी दावतों से बेहतर है। दावतों, बड़ी बडी पार्टियों का मानवता में कोई योगदान नहीं है। मन्दिरों, पुरोहितों आदि का मानवता में कोई योगदान नहीं है।
गांव व नगर में प्रतिवर्ष दावतों पण्डालों आदि के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं,इससे देश,समाज व मानवता का कोई लाभ नहीं होता है।
हमें अपनी सोंच व रुपए खर्च करने का तरीका बदलना होगा।।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

मानवता ही सभी समस्याओं का हल!

विश्व की समस्याएं उस प्राणी के कारण हैं जो स्वयं को मानव तो मानता है लेकिन मानव है नहीं।
क्योंकि वह ही मानव है जो मानवता रखता है.
वेद ने मानव का उद्देश्य मानव होना रखा ,इसका मतलब ये है हम हाड़ मास से अपने को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ मान के श्रेष्ठ नहीं हो सकते. मानवता को धारण कर श्रेष्ठ हो सकते हैं।

सोमवार, 9 जनवरी 2012

तृतीय विश्वयुद्ध की संभावनाएं : जागो दक्षेस जागो !

चीन और पाकिस्तान की संयुक्त गतिविधियाँ दुनिया को विश्वयुद्ध मेँ धकेल सकती हैँ .एक वर्ष से ज्यादा आने को आया दोनोँ देशो की गतिविधियाँ दक्षिण एशियाई क्षेत्र को संभावित युद्ध के कारण उपलब्ध करा सकती है .

प्रकृति व मानवता के संरक्षण पर ब्याख्यान पर जब मैँ तृतीय विश्वयुद्ध की संभावनाओँ को व्यक्त करता हूँ तो कुछ शिष्य कहते हैँ कि युद्ध की जरुरत भी क्या है ? मैँ कहता हूँ कि आप लोगों को आपस मेँ झगड़ने की क्या जरुरत है?


प्राणियों मेँ सर्वश्रेष्ठ यदि मानव है तो सबसे निकृष्ट भी मानव ही है . सत्तावादी होश मेँ नहीँ आ सकते तो क्या जनता के नियंत्रक व ठेकेदार भी क्या अपना होश गँवा चुके हैँ ? जनता क्या सम्भावित युद्ध के कारणोँ के खिलाफ आन्दोलन के लिए क्या अपनी कमर नहीँ कस सकती ?अन्ना हजारे जैसे समाजसेवियोँ को क्या दक्षेस की जनता को निशस्त्रीकरण व युद्ध के खिलाफ बातावरण बनाने मेँ अपना योगदान
नहीँ कर सकते ? चीन , पाक ,आदि देश की जनता का विवेक क्या शून्य हो गया है ?

जागो , दक्षेस जागो !

बुधवार, 23 नवंबर 2011

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस !

वही कौम व देश आगे बढ़ता है जिसको मानने वाले अपनी कौम व देश के लिए बलिदान करने को तैयार होते हैँ.माया,मोह, लोभ व काम पर नियंत्रण के बिना भक्ति भक्ति नहीँ .भक्ति यानि कि दीवानगी.दीवानगी यानि कि अपने लक्ष्य या मिशन के लिए तन ,मन व वचन से समर्पित हो जाना.हमारा एक जयघोष है जय कुरान जय कुरुशान.वैसे मैं जातिवादी व्यवस्था की अपेक्षा वर्ण व्यवस्था का पक्षधर हूँ लेकिन तब भी! मुझे परम्परागत समाज कुर्मी जाति अर्थात कुर्मि क्षत्रिय के अन्तर्गत रखती है.जो कि एक राजा कुरु के उन वंशजों से सम्वंधित है जो कि कृषि कार्य को भी देखने लगे थे.कुरु अर्थात कु और रु,जिसका अर्थ है बुराईयों से बचा कर अच्छाईयों की ओर ले जाने वाला. कुरुक्षेत्र की शान अर्थात कुरुशान (गीता)आज भी प्रासांगिक है. गुरु गोविन्द सिंह का जीवन जिसका व्यवहार पक्ष है कि अपने लक्ष्य या मिशन के लिए माता पिता,बच्चों की कुर्बानी तक के लिए तैयार रहना.यही वास्तव मेँ क्षत्रियत्व की असली पहचान है. आज के ठाकुर व गौरवशाली भारत के क्षत्रियों मेँ अंतर है. मेरे लिए धरती के पहले क्षत्रिय ऋषभ देव जो जिनों के प्रथम महापुरुष कहलाये .जिन का अर्थ जितेन्द्रिय

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया