सोमवार, 8 मार्च 2021

08 मार्च :: विश्व महिला दिवस!! मातृ शक्ति को नमन::अशोकबिन्दु


 हम चारो निगाह  डालते हैंं तो चारोंं तरफ प्रकृति दिखाई देती है हमें सुकून कहांं पर प्राप्त होता है? मानव  वर्तमान जीवन शैली से निकल कर कुुुछ समय के लिए प्रकृति मेंं शांति सुकून के लिए जाता है इससे सिद्धध होता है जीवन में क्या चीज महत्वपूर्ण है?

योगा, मेडिटेशन, प्रकृति की गोद में जाने का मतलब क्या है?  -
हमारी व जगत की आदि शक्ति क्या है?मूल शक्ति क्या है? क्या ब्रह्मा, विष्णु व महेश से ऊपर कोई नहीं है?क्या देवी देवताओं से ऊपर कोई नहीं है?असुरीय सम्पद व दैवीय सम्पद से ऊपर क्या कुछ भी नहीं हैं?

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

बस, कलेण्डर/पंचांग बदल रहा है::अशोकबिन्दु




  

      वक्त क्या है?

जो भी हो....

बस, गुजर जाने के लिए है।

जीवन तो वर्तमान की लयता है,

ये नव वर्ष?!

बस, कलेण्डर/पंचांग बदल जाना है।

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

बसुधैव कुटुम्बकम व मानवता के बीच करुणा व अहिंसा का शस्त्र::अशोकबिन्दु

 देश का वातावरण ऐसा हो कि कोई गुंडा भी मनमानी न कर सके::महात्मा गांधी।

......................................#अशोकबिन्दु



शांति, पूर्णता, प्रेरणा, उत्साह में ही मानव की आंतरिक शक्तियां जागती हैं। किसी पर दोष मड़ते रहने, बहिष्कार करने से समाज का भला नहीं होता।वह भविष्य में समाज के विखराव का कारण ही बनता है। सभी में अच्छाइयां व बुराइयां होती हैं।समाज व मनुष्यता के लिए वही इंसान बेहतर होता है जो इंसान की अच्छाइयों को उजागर करे, उन्हें विकसित करने का अबसर दे।सुधार या शिक्षा किसी पर थोपना नहीं है वरन उसकी प्रतिभाओं को बाहर करना है।पशुमानव को मानव, मानव को देव मानव बनाना है। वैदिक काल में शिक्षा की शुरुआत 'अपनी पहचान'- के विचार व भाव ग्रहण करने के साथ होती थी कि हम व जगत के तीन स्तर हैं-स्थूल, सूक्ष्म व कारण। इस पूर्णता के आधार पर ही जीवन में सबकुछ करना पूर्णता की ओर जाना है।यही पुरुषार्थ है। जहां सागर में कुम्भ कुम्भ में सागर की स्थिति पैदा होती है। जहां पर करुणा व अहिंसा ही शास्त्र व शस्त्र होता है।  बसुधैव कुटुम्बकम की दशा है। 



इतिहास युद्धों से भरा है।उसने समाधान नहीं दिया है।वरन भविष्य में अन्य युद्धों की शुरुआत दी है।किसी ने कहा है कि दो युद्धों के बीच की शुरुआत युद्ध की तैयारी होती है। अंगुलिमान को बुद्ध ही अंगुलिमान को आगामी अपराध करने से बचा सकता है।बुद्ध उसे व उस जैसे अनेक को अपने साथ लेकर उसे अपराध न करने का अबसर देते हैं।बातावरण, सहकारिता, संघ, आश्रम पद्धति, गुरुद्वारा पद्धति जीवन में अति सहायक है। महात्मा गांधी जब कहते हैं कि वातावरण ऐसा हो कि कोई गुंडा भी मन मानी न कर सके तो इसका मतलब क्या है?

#अशोकबिन्दु


शनिवार, 5 दिसंबर 2020

सिर्फ मानवता ही मानव समाज की समस्याओं का हल ::अशोकबिन्दु

 दर्द भी परेशान है-कहाँ कहाँ से उठूं मैं?

ये तन ये वतन का हाल ही कुछ ऐसा है।।


पूरे ब्रह्मांड व जगत में कोई समस्या नहीं है।समस्या स्वयं मानव समाज में है।


होश संभालते ही मानव समाज उपद्रव से भरा लगने लगा। ऐसे में आर्य समाज, शांतिकुंज,जयगुरुदेव संस्था, जय निरंकारी आदि ने हमारी स्थूल से परे सूक्ष्म व कारण जगत को संवारने का प्रयत्न किया।


प्रकृति, पुस्तकें, बच्चे जीवन के करीब लगे। इसके अलावा मानव समाज में कब्रस्तान, श्मशान, जिस घर में कोई बच्चा पैदा हुआ वह घर, जिस घर में किसी की मृत्यु वक्त आदि में हमें सूक्ष्म जगत का अहसास हुआ है। जीवन सिर्फ हमारे व अन्य के हाड़ मास शरीर और उसके व्यवहारों तक सीमित नहीं है।वह जीवन का हजारवां हिस्सा से भी कम है।और फिर हम उसे भी जाति, मजहब, राजनीति, लोभ, लालच आदि में उलझा कर रह जाते हैं। 98 प्रतिशत से ऊपर जनता रोटी, कपड़ा,मकान आदि के माध्यम से सिर्फ इस हजारवां हिस्सा को भी पूर्ण रूप से नहीं जी पाते। हम वर्तमान से हजार गुना पावर में तब प्रवेश करते हैं जब हम सहस्रधार चक्र पर पहुंचते हैं और हम रहस्यमयी दुनिया में प्रवेश करते हैं। अनन्त धाराओं के अहसास से हम हृदय चक्र/अनाहत चक्र को पार करने के साथ ही पाने लगते हैं। लेकिन ये सब मानव व मानव समाज की नजर नहीं दिखता। 


हमारा व जगत का स्थूल स्तर के बाद सूक्ष्म व कारण स्तर की पहुंच खामोशी, धैर्य,सहनशीलता, बर्दाश्त करने ,अंतर दशा को अंदर ही अंदर मनन में रखना, वर्तमान को प्रतिक्रिया हीन हो झेलते हुए अपने कर्तव्यों में जीना आदि आवश्यक है। आत्म साक्षात्कार व परम्आत्म साक्षात्कार  की शर्तें समाजिकता की शर्तों से उलट हैं। मानवता से ही मानव समाज बेहतर हो सकता है।बसुधैव कुटुम्बकम, विश्व बंधुत्व आदि की दशा आध्यत्म से ही सम्भव है।जातिवाद व मजहबीकरण से नहीं।


वर्तमान में मानव की धर्म के प्रति जो धारणा है,वह मानवता को विकसित नहीं कर सकती।वह तो मानव मानव में दूरियां बढ़ाने में हैं।



हम प्रकृति अंश हैं व ब्रह्म अंश।

हमारा हाड़ मास शरीर प्रकृति है,पांच तत्वों से बना है। हमारी आत्मा...!? आत्मा के सम्बंध में हम कहना चाहेंगे कि परम्+आत्मा। जिसके लिए हमें जातियां, मजहब आदि नहीं चाहिए।धर्म स्थल आदि नहीं चाहिए। हमारे हाड़ मास शरीर को रोटी कपड़ा, मकान,चिकित्सालय, स्कूल आदि चाहिए और आत्मा को ?! आत्मा को क्या चाहिए?!ध्यान, प्राणाहुति, प्राण प्रतिष्ठा, आत्मियता, आत्म सम्मान, आत्मबल, आत्मनिर्भरता आदि के बिना आत्मा के अनन्त प्रवृत्तियों की ओर कैसे? उसके अहसास में कैसे?मन का राजा कैसे?

#अशोकबिन्दु

www.ashokbindu.blogspot.com

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

धर्म का राज पथ नहीं पगडंडी होती है:अशोकबिन्दु

 सच कहा किसी ने-

भीड़ का धर्म नहीं होता,

भीड़ का तो सम्प्रदाय होता है,

भीड़ का तो जातिवाद होता है।

भीड़ तो राजपथ पर होती है,

धर्म जिस पर चलता-वह पगड़न्ड़ी होती है,

समाजिकता उसे काटने को दौड़ती है,

पुरोहितवाद उसपे पागल कुत्ते की तरह दौड़ता है।

रिश्ते नाते भी उससे मुंह मोड़ चलते है,

धर्म तो अकेला होता है।

परिवार में वो अकेला, भीड़ में वो अकेला,

नितान्त अकेला।

लेकिन अकेले अकेले -अनन्त यात्रा पर निकलता,

एक आत्मा, एक आत्मा तन्त्र पर,

वह शेर सा अकेला चलता,

लेकिन धर्म की गलियों में सुकरात सा जहर पीता,

मीरा की भांति कुल मर्यादा -लोकमर्यादा को ताख पर रखता,

भीड़ का कभी धर्म नहीं होता।


#अशोकबिन्दु





बुधवार, 4 मार्च 2020

इस समिति में सदस्यता के इच्छुक युवक युवतियां सम्पर्क करें!!शर्त है सर्फ मानवतावादी, आध्यात्मिकव लेखक होना!!

वर्तमान हालातों से असंतुष्ट, निराश युवक युवतियां सम्पर्क करें।जो जातिवाद, मजहबवाद के खिलाफ हैं।जो मानवता को बढ़ावादेना चाहते हैं।आध्यत्म, मेडिटेशन, लेखन में रुचि रखते हैं। प्रकाशक  को वरीयता!!
धन्यवाद!!
अशोक कुमार वर्मा'बिंदु'

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

जो वर्तमान सोंच को अपने को बदलने को तैयार नहीं वह विकासशील नहीं!किसी का विकसित होने तो भ्रम है।

  हम सब बिखर चुके हैं।
हमारी वर्तमान सामजिकता व उसके क्रिया कलाप अब मानवता के विकास में मदद गार नहीं है। गुरुद्वारा, विभिन्न नगरों में भोजन बैंक हमारी आपकी दावतों से बेहतर है। दावतों, बड़ी बडी पार्टियों का मानवता में कोई योगदान नहीं है। मन्दिरों, पुरोहितों आदि का मानवता में कोई योगदान नहीं है।
गांव व नगर में प्रतिवर्ष दावतों पण्डालों आदि के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं,इससे देश,समाज व मानवता का कोई लाभ नहीं होता है।
हमें अपनी सोंच व रुपए खर्च करने का तरीका बदलना होगा।।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

मानवता ही सभी समस्याओं का हल!

विश्व की समस्याएं उस प्राणी के कारण हैं जो स्वयं को मानव तो मानता है लेकिन मानव है नहीं।
क्योंकि वह ही मानव है जो मानवता रखता है.
वेद ने मानव का उद्देश्य मानव होना रखा ,इसका मतलब ये है हम हाड़ मास से अपने को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ मान के श्रेष्ठ नहीं हो सकते. मानवता को धारण कर श्रेष्ठ हो सकते हैं।

सोमवार, 9 जनवरी 2012

तृतीय विश्वयुद्ध की संभावनाएं : जागो दक्षेस जागो !

चीन और पाकिस्तान की संयुक्त गतिविधियाँ दुनिया को विश्वयुद्ध मेँ धकेल सकती हैँ .एक वर्ष से ज्यादा आने को आया दोनोँ देशो की गतिविधियाँ दक्षिण एशियाई क्षेत्र को संभावित युद्ध के कारण उपलब्ध करा सकती है .

प्रकृति व मानवता के संरक्षण पर ब्याख्यान पर जब मैँ तृतीय विश्वयुद्ध की संभावनाओँ को व्यक्त करता हूँ तो कुछ शिष्य कहते हैँ कि युद्ध की जरुरत भी क्या है ? मैँ कहता हूँ कि आप लोगों को आपस मेँ झगड़ने की क्या जरुरत है?


प्राणियों मेँ सर्वश्रेष्ठ यदि मानव है तो सबसे निकृष्ट भी मानव ही है . सत्तावादी होश मेँ नहीँ आ सकते तो क्या जनता के नियंत्रक व ठेकेदार भी क्या अपना होश गँवा चुके हैँ ? जनता क्या सम्भावित युद्ध के कारणोँ के खिलाफ आन्दोलन के लिए क्या अपनी कमर नहीँ कस सकती ?अन्ना हजारे जैसे समाजसेवियोँ को क्या दक्षेस की जनता को निशस्त्रीकरण व युद्ध के खिलाफ बातावरण बनाने मेँ अपना योगदान
नहीँ कर सकते ? चीन , पाक ,आदि देश की जनता का विवेक क्या शून्य हो गया है ?

जागो , दक्षेस जागो !

बुधवार, 23 नवंबर 2011

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस !

वही कौम व देश आगे बढ़ता है जिसको मानने वाले अपनी कौम व देश के लिए बलिदान करने को तैयार होते हैँ.माया,मोह, लोभ व काम पर नियंत्रण के बिना भक्ति भक्ति नहीँ .भक्ति यानि कि दीवानगी.दीवानगी यानि कि अपने लक्ष्य या मिशन के लिए तन ,मन व वचन से समर्पित हो जाना.हमारा एक जयघोष है जय कुरान जय कुरुशान.वैसे मैं जातिवादी व्यवस्था की अपेक्षा वर्ण व्यवस्था का पक्षधर हूँ लेकिन तब भी! मुझे परम्परागत समाज कुर्मी जाति अर्थात कुर्मि क्षत्रिय के अन्तर्गत रखती है.जो कि एक राजा कुरु के उन वंशजों से सम्वंधित है जो कि कृषि कार्य को भी देखने लगे थे.कुरु अर्थात कु और रु,जिसका अर्थ है बुराईयों से बचा कर अच्छाईयों की ओर ले जाने वाला. कुरुक्षेत्र की शान अर्थात कुरुशान (गीता)आज भी प्रासांगिक है. गुरु गोविन्द सिंह का जीवन जिसका व्यवहार पक्ष है कि अपने लक्ष्य या मिशन के लिए माता पिता,बच्चों की कुर्बानी तक के लिए तैयार रहना.यही वास्तव मेँ क्षत्रियत्व की असली पहचान है. आज के ठाकुर व गौरवशाली भारत के क्षत्रियों मेँ अंतर है. मेरे लिए धरती के पहले क्षत्रिय ऋषभ देव जो जिनों के प्रथम महापुरुष कहलाये .जिन का अर्थ जितेन्द्रिय

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

बुधवार, 9 नवंबर 2011

मानवता हिताय सेवा समिति का मतदाता जागृति अभियान प्रारम्भ

कटरा शाहजहांपुर, मानवता हिताय सेवा समिति उप्र के तत्वावधान मेँ गुरुनानक जयन्ती के अवसर पर मतदाता जागृति अभियान की शुरुआत की गयी.जलालाबाद रोड स्थित प्रसाद विद्या मन्दिर में जागरुक नागरिकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति मेँ लोकतंत्र में मतदाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समिति के संस्थापक अशोक कुमार वर्मा'बिन्दु' ने बताया कि मैं प्रजातंत्र में पहले प्रजा को ही दोषी मानता हूँ.जो मंत्री विधायक आदि बन कर भ्रष्ट तंत्र को बढ़ावा देते हैं उन्हें आखिर चुनकर भेजती तो प्रजा ही है.गुरु नानक जी को स्मरण करते हुए उन्होने कहा कि समाज व मानवता के विकास में आज भी नानक जी जैसे संतों की आवश्यकता है.जो अंधेरी गलियों में भी प्रकाश करने को आते जाते रहते हैं.आज के संत जब नगर या गांव में आते हैं तो भौतिक चमक दमक की गलियों में आकर बापस हो जाते हैँ.कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामाचरण वर्मा व कार्यक्रम का संचालन वैभव सक्सेना ने किया.इस अवसर पर शेर सिंह,मनोज,सुजाता देवी शास्त्री,नवलकिशोर,आशांक बाबू गुप्ता,अभयप्रताप,विक्रान्त प्रताप,मोहित गंगवार,मो.खालिद अली ,शेरसिंह,रुकुम सिंह ,अनुज सिंह ,आदि उपस्थित रहे .

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

रविवार, 6 नवंबर 2011

अधिकारियों की लापरवाही :एलटी लाइन बनी छात्राओं के लिए मुसीबत

शनिवार ,अश्विन कृ. बारह ,24 सित .2011ई0!
इसे विद्युत विभाग की लापरवाही ही कहा जायेगा. क्योंकि लगातार उच्च अधिकारियों ने नगर खुदागंज मार्ग स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज के ऊपर से निकाली विद्युत एलटी लाइन अभी तक नहीं हटवायी. जिस कारण उससे विद्यालय मेँ शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को खतरा बना हुआ है. मानवता हिताय सेवा समिति उप्र के संस्थापक व आदर्श बाल विद्यालय इण्टर कालेज के अध्यापक अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु' ने कहा कि विभाग द्वारा निकाली गयी एलटी लाइन विद्यालय के समीप होना खतरा है .जो छात्राओं के ऊपर मंड़राता रहता है .नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे एकजुट होकर विभागीय उच्च अधिकारियों से वार्ता करें और इस लाइन को दूसरी जगह से निकलवायें तभी यहां पढ़ने वाली छात्रायें सुरक्षित रह सकती है .
अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु' दैनिक समाचार पत्र खुसरो मेल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता मेँ बोल रहे थे इस अवसर पर डा. असद अहमद कलीमी ने कहा कि विद्यालय परिसर मेँ एलटी लाइन टूटकर गिरने से विद्यालय मेँ शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं मेँ अभी तक भय व्याप्त है.लाइन हटे

<ashokbindu.blogspot.com>

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी

मीरानपुर कटरा , मानवता हिताय सेवा समिति द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मेँ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया . जिसमेँ संस्था के संस्थापक अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु' ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है राष्ट्र भाषा व क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है . आज हमारे देश मेँ विदेशी भाषा की अपेक्षा राष्ट्र भाषा व क्षेत्रीय भाषाओं का विकास ही देश मेँ एकता स्थापित करने मेँ योगदान दे सकता है .गोष्ठी की अध्यक्षता श्यामाचरन वर्मा व संचालन राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया .


in facebook सर्च

<manavatahitaysevasamiti>

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

नि:शुल्क साक्षरता कार्यक्रम की घोषणा व सक्षरता केन्द्र की स्थापना

रविवार ,अषाढ शुक्ल 10 . दस जुलाई2011ई0! शाहजहांपुर का मीरानपुर कटरा ,मानवता हिताय सेवा समिति ,उप्र द्वारा यहां भी एक केन्द्र स्थापित किया गया है , जहां पर अल्पसंख्यक ,दलित , विकलांग . आदि निरक्षर बालक बालिकाओं को नि:शुल्क साक्षर बनाया जायेगा . समिति के संस्थापक व सचिव अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु'ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अन्य कुछ नगरों व गांव की तरह अब यहाँ भी नि:शुल्क साक्षरता व संस्कार केन्द्र चलाया जायेगा .यह केन्द्र मो.अहिरान में शेरसिंह यादव के मकान पर राजीव यादव के संचालन मेँ चलाया जायेगा .


यह घोषणा समिति के द्वारा सम्पन्न हुई एक विचार गोष्ठी मेँ अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु'के द्वारा लिया गया .विचार गोष्ठी की अध्यक्षता श्यामाचरन वर्मा व संचालन राजीव यादव ने किया .


in facebook सर्च

<manavatahitaysevasamiti>

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

मानवता व प्रकृति को बचाओ

इस धरती पर खुशहाली व शान्ति के लिए मानवता व प्रकृति को संरक्षण हर हालत मेँ चाहिए. मानवता व प्रकृति के सामने व्यवधान हैं -मानव के कर्म व व्यवहार.कर्म व व्यवहार के लिए मानव का नजरिया महत्वपूर्ण है . मानव का नजरिया बेहतर बनाने के लिए निरन्तर स्वाध्याय, समृद्ध,चिन्तन,सत्संग, उपासना,आदि आवश्यक है.

गुरुवार, 22 सितंबर 2011

दक्षिण एशियाई देशों में भावी क्रान्ति के मंच की तलाश!

दक्षिण एशिया के देशों की कल्याणकारी जनता को अपने व दक्षिण एशिया की शान्ति व समृद्धि के लिए एक जुट हो जाना चाहिए.

काला धन व भ्रष्टाचार मुद्दे पर जनता की सफलता व क्षेत्र मेँ नये क्रान्तिकारी जन कल्याणकारी विकास के लिए मुहिम छेंड़ी जानी चाहिए.

----------
मेरें Nokia फ़ोन से भेजा गया

शनिवार, 17 सितंबर 2011

संस्थापक : अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु'

मानवता हिताय सेवा समिति के संस्थापक अशोक कुमार वर्मा 'बिन्दु' जिनका जन्म 02अक्टूबर1973ई0को तहसील पुवायां जिला शाहजहांपुर के ददिउरी सुनासिर गांव मेँ पुवायां राजा के प्रतिनिधि खानदान में हुआ था.जिनके पिता का नाम प्रेमराज वर्मा s/oमूलाराम व माता छत्रा देवी.

पिता प्रेमराज वर्मा सन 1970ई0 जनपद पीलीभीत के ग्राम अमराकरोड़(बीसलपुर)के एक विद्यालय सरदार बल्लभ भाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल मेँ शिक्षण कार्य करने लगे थे. अपने पैत्रक गांव से जहाँ आना जाना था. अपने जन्म के कुछ दिनों बाद ही अशोक को अपने मातापिता व अपने तीन वर्षीय भाई अनूप के साथ बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर स्थित भीकमपुर गांव के समीप ग्राम खजुरिया नवीराम में आ जाना पड़ा.अशोक की शैशवावस्था ग्राम खजुरिया नवीराम मेँ ही बीती लेकिन भाई अनूप की डायरिया मेँ मृत्यु हो जाने के बाद बीसलपुर मेँ युवावस्था तक का जीवन बीता .यहीं रह कर अपनी शिक्षा प्राप्त की.बीएड(1994)एस एस कालेज शाहजहांपुर व व्यक्तिगत एम ए(समाजशास्त्र,हिन्दी)बरेली कालेज बरेली से किया.पैत्रक गांव ददिउरी सुनासिर ग्राम पूजा,विभिन्न पर्वों व अवकाश के दिनों ही आना जाना हो पाता.पिता जी के सेवानिवृत होजाने के बाद ही वहां अधिकांश समय व्यतीत करना सुगम हो सका.


अशोक इस समय समाज में वैचारिक क्रान्ति,अध्यापन कार्य, साक्षरता अभियान,आदि मेँ लगे हुए हैं.इण्टरनेट वैचारिक क्रान्ति का भी वे एक आंशिक अंग बन चुके हैँ.किशोरावस्था समाप्त होते ही वे सुनील कुमार शर्मा'सम्वेदी',सर्वेश सिंह कुशवाह,सर्वेश सिंह,नरेश शर्मन,छत्रपाल पटेल,नरेश राठौर,आदि के साथ सामाजिक बौद्धिक क्रियाकलाप मेँ जुट चुके थे.स्पर्श पत्रिका के दो अंको का सम्पादन व प्रकाशन भी किया.मर्म युग पत्रिका के उपसम्पादक भी रहे.सन1998ई0मेँ मानवता हिताय विकास मंच की स्थापना की.सन 2000ई0 मेँ स्पर्श साहित्य समिति की स्थापना की. समाजसेवी भगवान दास प्रजापति, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद ,बीसलपुर(पीलीभीत)के लिए भी कार्य किया.सोमवार,20दिसम्बर2010ई0 को सांयकाल लगभग 6.02 PM पर मेरा साक्षात्कार राजेन्द्र प्रताप सिंह(भैया जी) संस्थापक श्रीअर्द्धनारीश्वर धाम नाथनगरी सेवा समिति,गली न.04 सैनिक कालोनी,बरेली(उप्र) से हुआ.तब दक्षिण व वामपंथी शक्ति की मिलन ऊर्जा व शक्ति पर चर्चा हुई.जहां सब कुछ ठीक था लेकिन निर्गुण उपासना व योग के बिना मेरे लिए सब व्यर्थ.हालांकि भैया जी के प्रति उनमेँ सम्मान बना हुआ है.


18 जून सन2010ई0 को मानवता हिताय सेवा समिति की स्थापना की योजना बन चुकी थी.जिसमे श्यामाचरन वर्मा की सराहनीय भूमिका रही........


ओ3म - आमीन!